Pages

Monday, 4 March 2013

पात्र अध्यापकों संग विश्वासघात : कश्यप


जींद: पात्र अध्यापक संघ की बैठक रविवार को शहर के नेहरू पार्क में हुई। बैठक के दौरान सुनीता शर्मा को महिला विंग की जिला प्रधान नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान कृष्ण कश्यप ने कहा कि सरकार ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए पात्र अध्यापकों के साथ विश्वासघात किया है।
शुरू करेंगे आंदोलन:
कश्यप ने कहा कि सरकार की इस गलत प्रणाली के विरोध में पात्र अध्यापक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। सरकार के इस विश्वासघात का बदला लेने के लिए वे प्रत्येक जिला व खंड स्तर पर बैठकों का आयोजन कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। इन बैठकों की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा तथा अर्चना सुहासिनी करेंगी। बैठक में रोहताश रेढू, सुनीता, कमलेश, उर्मिला, प्रेमवती, ओमबति, सुमित आदि रहे।
                                                                                                   ....DB

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.