Pages

Thursday, 4 April 2013

स्कूल टाइम के बाद मार्किंग करने के आदेश


विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा फसली अवकाश में मार्किंग कराने के निर्णय से शिक्षक पहले ही परेशान थे, अब स्कूलों में पहुंचे एक पत्र में उनकी चिंता को और बढ़ा दिया है। बोर्ड द्वारा भेजे इस पत्र में कहा गया है कि प्रवक्ता मार्किंग स्कूल टाइम के बाद करेंगे। मास्टर व प्रवक्ता बोर्ड द्वारा छुट्टियों में मार्किंग कराने का विरोध कर रहे हैं। अब बोर्ड की तरफ से मार्किंग में ड्यूटी को लेकर स्कूलों में पत्र पहुंचने शुरू हो गए हैं। इसके मुताबिक 8 अप्रैल से सेकंडरी व सीनियर सेकंडरी का मार्किंग शुरू होगी। 
"छुट्टियों में मार्किंग नहीं करेंगे। बोर्ड ने वैसे शिक्षा विभाग को फसली अवकाश को स्थगित करने बारे में पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक इसका जवाब नहीं आया है।" : विकास शर्मा, प्रदेश महासचिव, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन।                                                                                                                                               ..DB

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.