Pages

Wednesday, 24 April 2013

तीन विश्वविद्यालयों में दाखिले एक जुलाई से

** एकेडेमिक कैलेंडर जारी
सिरसा : प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों ने एक साथ एकेडेमिक कैलेंडर जारी किया है। तीनों विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक अधिकारियों ने हाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बैठक कर कैलेंडर को अंतिम रूप दिया था। कैलेंडर के मुताबिक तीन विश्वविद्यालयों में 1 जुलाई से दाखिले शुरू होंगे। सभी में दाखिलों की प्रक्रिया लगभग एक समान रहेगी। बैठक में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र व भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां (सोनीपत) के सभी डीन एकेडेमिक अफेयर, परीक्षा नियंत्रक व एकेडेमिक सहायक कुल सचिव ने भाग लिया।       ..DB

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.