Pages

Saturday, 15 June 2013

चार कमेटियां करेंगी एचटेट आवेदकों के फार्मों की जांच


हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में आवेदन करने वाले जो लोग गलत पाए गए हैं, उन्हें रोल नंबर पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही जारी किए जाएंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने चार कमेटियां बनाई हैं। किसी भी पात्र को रोल नंबर मिलने में परेशानी न हो, इसलिए कमेटियों ने काम शुरू कर दिया है। 
गौरतलब है कि 25-26 जून को होने वाली एचटेट परीक्षा में इस बार लगभग 22 हजार आवेदकों के फार्मों में गलतियां पाई गईं। अधिकांश फार्मों में गलती नाम व फार्म भरने की है। बोर्ड ने परीक्षा के लिए आवेदकों के एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। जिस आवेदक को अपना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा, उसे बोर्ड की ओर से जारी एक फार्म भरना होगा। इसमें प्रार्थी से संबंधित सभी जानकारियां देनी होंगी। इसके बाद अधिकृत कमेटी फार्म की जांच करने के बाद आवेदक से पूछताछ करेगी। सही आवेदन होने की स्थिति में ही संबंधित प्रार्थी का एडमिट कार्ड बोर्ड की साइट पर अपलोड होगा।  ..DB

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.