Pages

Tuesday, 16 July 2013

बोर्ड परीक्षा में फेल व री-अपीयर छात्रों के लिए लगेंगी कक्षाए


नारनौल : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा में जो विद्यार्थी फेल हुए हैं या फिर जिनका री-अपीयर आया है, उनके लिए यह अच्छी  खबर हो सकती है। शिक्षा विभाग ने ऐसे सभी बच्चों  के लिए स्कूलों में विशेष कक्षाएं लगाने की योजना बनाई है। 
सरकारी स्कूलों में इस वर्ष दसवीं व बारहवीं आए खराब रिजल्ट को लेकर शिक्षा विभाग के आला अधिकारी परेशान है। हालांकि विभाग के अधिकारियों खराब रिजल्ट के कारणों की जांच के लिए पहले ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दे दिए थे। इस सप्ताह के अंत तक सभी डीईओ को खराब रिजल्ट के संबंध में रिपोर्ट भेजनी भी है, लेकिन उससे पूर्व ही अब विभाग की डायरेक्टर ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को नए आदेश जारी किए हैं । ....db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.