Pages

Saturday, 21 September 2013

नियमित होकर रहेंगे, चाहे वर्षों भूखा बैठना पड़े

**हक की लड़ाई अतिथि अध्यापकों ने रोहतक में किया अनशन, बोले 
रोहतक : रोजगार बचाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे रेवाड़ी के अतिथि अध्यापकों ने कहा कि नियमित होना ही उनका लक्ष्य है। वे हर हाल में नियमित होकर रहेंगे, चाहे उन्हें सालों भूखा बैठना पड़े। 
हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के नेतृत्व में सेक्टर छह के हुडा ग्राउंड में शुक्रवार को महापड़ाव के तीसरे चरण में रेवाड़ी के शिक्षक क्रमिक अनशन पर बैठे। रेवाड़ी के प्रधान नरेश यादव ने कहा कि वे 21 सितंबर की शाम पांच बजे तक अनशन पर बैठेंगे। अपने हक की लड़ाई वे लड़ते रहेंगे। इस अवसर पर कौशल वशिष्ठ, राजेश मनोज, भरत सिंह, राम सिंह, अरविंद, देवेंद्र, अनूप, जोगेंद्र, मोहन शर्मा व राजकुमार मौजूद रहे।  ...db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.