Pages

Wednesday, 23 October 2013

खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी लिखेंगे मिडल स्कूल मुख्याध्यापकों की एसीआर


चंडीगढ़ : मिडल स्कूल मुख्याध्यापकों की एसीआर अब खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी लिखेंगे। शिक्षा विभाग ने मुख्याध्यापकों की एसीआर लिखने के लिए खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों को प्रथम रिपोर्टिग आफिसर बनाया है। विभागीय समिति ने पहले यह शक्तियां हाई स्कूल के हेडमास्टर या प्रिंसीपल को देने की सिफारिश की थी। मौलिक शिक्षा निदेशक डी सुरेश ने नए प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन भी हाई स्कूल के हेडमास्टर या प्रिंसीपल को मिडिल स्कूल मुख्याध्यापकों की एसीआर लिखने के लिए अधिकृत करने का विरोध कर रही थी।    dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.