Pages

Wednesday, 6 November 2013

नहीं करेंगे 12वीं की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन : हसला


हिसार: स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने शुक्रवार से राज्य स्तर पर शुरू होने वाली 12वीं कक्षा के उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का फैसला लिया है। मंगलवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार स्कूल लेक्चरर की मांगें पूरी नहीं करती, तब तक स्कूल प्राध्यापक मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रखेंगे। इस दौरान भगवान दत्त ने कहा कि स्कूल लेक्चरर पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है। इन मांगों को लेकर सरकार और संबंधित शिक्षा अधिकारियों से कई बार आश्वासन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई भी मांग पूरी नहीं हुई। इसलिए जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक 12वीं कक्षा के उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रखा जाएगा। इस मौके पर हसला के संरक्षक रति राम, महासचिव राजेंद्र जाखड़, नरेश श्योराण, सुरेश वर्मा उपस्थित थे।      db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.