Pages

Wednesday, 6 November 2013

अब कहां जाएं 40 पार के अतिथि अध्यापक


गुहला चीका : हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव राजेन्द्र शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अतिथि अध्यापकों की सेवाएं नियमित ना करके उनके साथ घोर अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों से सरकारी स्कूलों में सेवा करते करते जो अतिथि अध्यापक चालीस की उम्र को पार करके ओवर ऐज की श्रेणी में पहुंच गए हैं, वे उम्र के इस मोड़ पर रोजी रोटी के लिए कहां जाएं। शास्त्री ताऊ देवी लाल पार्क में आयोजित संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक में बोल रहे थे।
प्रदेश में कार्य कर रहे 15 हजार अतिथि अध्यापकों में लगभग 40 प्रतिशत नौकरी की पात्रता की उम्र को लांघ चुके हैं। इस उम्र में वे नई नौकरी ढूंढने कहां जाएं।     dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.