Pages

Friday, 1 November 2013

अतिथि अध्यापक परिवार सहित 9 को रोहतक पहुंचेंगे


मुस्तफाबाद : ब्लॉक मुस्तफाबाद के गैस्ट अध्यापकों की मीटिंग स्थानीय धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान रविन्द्र शास्त्री ने की। उन्होंने कहा  कि गैस्ट अध्यापकों के लिए करो या मरो की स्थिति है। उन्होंने यह भी कहा कि 9 नवंबर को सभी अतिथि अध्यापक परिवार सहित रोहतक पहुंचे और अपनी जान की बाजी लगाने के लिए तैयार रहे। कोषाध्यक्ष ऋषिपाल कलावड़ ने कहा कि सरकार जल्द हो गैस्ट अध्यापकों को नियमित करने की घोषणा करे, अन्यथा आने वाली 9 नवंबर को प्रदेश भर में 15006 अतिथि अध्यापक अपने परिवार सहित रोहतक में डेरा डाल देंगे और जब तक नियमित होने की घोषणा नहीं होती तब तक वहां से नहीं उठेंगे।   dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.