Pages

Thursday, 28 November 2013

राज्य में कुछ कॉलेज मॉडल बनेंगे: भुक्कल


चंडीगढ़ : राज्य के कुछ चुनिंदा कॉलेजों को अब मॉडल कॉलेज की श्रेणी में शामिल किया जाएगा ताकि दूसरे कॉलेज इनसे प्रेरणा ले सकें। इससे उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार आएगा। ये मॉडल कॉलेज देशभर में लागू होने जा रहे राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत बनाए जाएंगे। 
शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने बताया कि मॉडल कॉलेज की श्रेणी में शामिल करने के लिए कुछ मापदंड तय किए गए हैं। इनमें विद्यार्थियों की संख्या, क्लास रूम, मैनेजमेंट प्रणाली और उपलब्ध संसाधन एवं आधारभूत सुविधाएं शामिल हैं। इस बारे में हाल ही में मानव संसाधन मंत्रालय के तत्वावधान में ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ हायर एजुकेशन मिनिस्टर की बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई है।            db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.