Pages

Thursday, 12 December 2013

एचटेट : आवेदन 16 से 27 दिसंबर तक


भिवानी : एचटेट के लिए आवेदन के बाद कंफर्मेशन पेज जमा कराने की शर्त हरियाणा बोर्ड ने हटा दी है। इस बार आवेदकों को यह पेज अपने पास रखना होगा। फरवरी के प्रथम सप्ताह में होने वाली परीक्षा के लिए 16 दिसंबर से ऑन लाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं, जो 27 दिसंबर तक होंगे। शिक्षा बोर्ड की ओर से जून 2013 में ली पात्रता परीक्षा के लिए अनेक फर्जी परीक्षार्थियों ने भी आवेदन किया था। इस दफा कंफर्मेशन पेज न लेने की सूरत में बोर्ड के कर्मचारी उनके पास आने वाली सॉफ्ट कॉपी से मिलान कर फर्जी आवेदनों को हटाएंगे।                         db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.