Pages

Sunday, 29 December 2013

यूजीसी-नेट परीक्षा आज


रोहतक :  महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने आगामी 29 दिसंबर को यूजीसी-नेट परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए तैयारी पूरी कर ली है। 
कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स ने बताया कि यूजीसी नेट परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यूजीसी नेट परीक्षा के प्रत्येक परीक्षार्थी को अपना फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा। मदवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 45 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 65 परीक्षा अधीक्षक ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इसके अलावा 900 विवि कर्मी परीक्षा ड्यूटी देंगे। डा. सिंधु ने बताया कि इस परीक्षा में लगभग 17,225 परीक्षार्थी बैठेंगे। 
परीक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के लिए यूजीसी से पर्यवेक्षक भी आएंगे। परीक्षा केन्द्रों की सूची मदवि वेबसाइट पर उपलब्ध है।                                    au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.