Pages

Tuesday, 10 December 2013

पीटीआई को स्पेशल ट्रेंनिग देगा विभाग

** लगभग 3 हजार पीटीआई हैं प्रदेशभर में 
फतेहाबाद : सरकारी स्कूलों में स्कूल स्तर से ही बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग ने स्कूलों में पीटीआई एवं डीपीई की नियुक्ति कर रखी हैं। जो समय-समय पर युवा प्रतिभाओं को मार्गदर्शन करते रहते हैं। ताकि आगे चलकर ये नन्ही प्रतिभाएं खेल में अपना वर्चस्व स्थापित कर सके। बच्चों को गुर सिखाने से पहले विभाग प्रदेश के सभी पीटीआई को वेल ट्रेंड करने जा रहा हैं। 
इसी कड़ी के चलते विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के एईओ(खेल) से पीटीआई की रिपोर्ट मांगी हैं। जिनको विभाग द्वारा स्पेशल ट्रेनर के अंडर ट्रेंनिग दी जाएगी। विभाग की ओर से पीटीआई को ट्रेंड करने के लिए सात दिन का कैंप आयोजित किया जाएगा। विभाग द्वारा प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सात दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी पीटीआई को स्पेशल ट्रेनर द्वारा ट्रेंनिग दी जाएगी। 
जिले में 150 पीटीआई 
प्रदेश के पीटीआई को ट्रेंनिग संबंधित खेलों से एमएड विशेषज्ञ देंगे। ये विशेषज्ञ पीटीआई को संबंधित खेलों की बारीकियों के बारे में जानकारी देंगे। ताकि स्कूल स्तर पर पीटीआई बच्चों को अच्छा प्रशिक्षण दे सकें। 
प्रदेश के अंदर लगभग तीन हजार पीटीआई हैं। फतेहाबाद जिले में पीटीआई की संख्या लगभग 150 हैं। विभाग ने संबंधित एईओ से सभी पीटीआई की रिपोर्ट मांगी हैं।                          db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.