Pages

Wednesday, 15 January 2014

शीतकालीन अवकाश ख़त्म, आज से खुलेंगे स्कूल

हिसार : स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां खत्म हो चुकी है। बुधवार से स्कूल फिर से खुलेंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों के लिए एक से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। मगर बाद में इसे बढ़ाकर 14 जनवरी तक कर दिया गया। अब बुधवार से पहले से लागू टाइम टेबल सुबह 9 से दोपहर साढ़े तीन बजे स्कूल लगेंगे। 
मौसम रहेगा साफ 
फिलहाल अगले दो दिनों तक मौसम भी साफ रहेगा। हालांकि तापमान में गिरावट जरूर आएगी। एचएयू के मौसम विभाग की मानें, तो मौसम खुश्क रहेगा। मगर तापमान में गिरावट के चलते पाला भी पड़ सकता है। इसके अलावा 17 और 18 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।                                      db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.