Pages

Saturday, 11 January 2014

शिक्षक संघ ने डीईईओ से मिलकर माँगा टीचर चार्टर

** समस्याओं के समाधान के लिए उठाई मांग 
हिसार : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह सहरावत से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नवनियुक्त प्रधान प्रदीप कौर ने किया। इस मीटिंग के दौरान टीचर्स ने अध्यापकों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए टीचर्स चार्टर के गठन सहित विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने डीईईओ से टीचर्स को कंफर्म करने, जीआईएस नंबर अलॉट करने, मेडिकल बिल भुगतान, हाउस लोन भुगतान और टीचर्स के सर्विस संबंधित मामले समय पर निपटाने की मांग को रखा। 
इसके लिए टीचर्स ने सुझाव रखा कि अगर डीईईओ कार्यालय में टीचर्स चार्टर लागू कर दिया जाए तो इससे कार्यालय में आने वाले शिक्षकों का समय खराब नहीं होगा और उनका काम समय पर हो सकेगा। इसके साथ ही स्कूलों का बिजली बिल का भुगतान, मिड डे मील की राशि व राशन समय पर देने जैसी सुविधाओं के लिए भी अध्यापकों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वेदपाल रायपुर, प्रमोद शर्मा, संदीप मलिक, पूर्व प्रधान बिजेंद्र नैन, संरक्षक सतीश शर्मा, राजकुमार सैनी आदि मौजूद रहे।                            db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.