Pages

Wednesday, 1 January 2014

एचटेट में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग


हरियाणा पात्रता परीक्षा एचटेट के लिए आवेदन भरने वाले विद्यार्थियों को अंतिम दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके कारण आवेदकों ने सीएम से पात्रता परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। 
पात्रता परीक्षा का आवेदन करने वाले भावी छात्र अध्यापक राजेंद्र जांगड़ा, कुलवंत पूनिया, अश्वनी कुमार और प्रदीप सैनी ने बताया कि उन्होंने फीस 30 दिसंबर को बैंकों में जमा करवा दी थी। लेकिन फीस जमा करवाने के बाद जब वे 31 दिसंबर को अपने ऑनलाइन फार्म में फीस को एड करवाने गए तो सिस्टम ने उनके आवेदन पत्र में फीस को एड नहीं किया। एचटेट के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों का कहना है कि फीस एड ना होने के कारण उनके आवेदन फार्म भरने में लगे पैसे भी खराब हो जाएंगे। इसलिए आवेदकों की परेशानी को देखते हुए एचटेट के आवेदनों की तिथि को बढ़ाया जाना चाहिए। इतना ही नहीं आवेदकों ने पात्रता परीक्षा लेने वाले हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए फोन नंबरों पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। जिसके कारण पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।                            dbkkr

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.