Pages

Sunday, 5 January 2014

डीडीई: अध्ययन सामग्री इस माह


रोहतक : एमडीयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) के तत्वावधान में सत्र 2013-14 के लिए अध्ययन सामग्री का वितरण इस माह होगा। साथ ही, विभिन्न पाठ्यक्रमों हेतु स्टूडेंट सपोर्ट सर्विसेज कैंप का आयोजन जनवरी-फरवरी में किया जाएगा। 
निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल ने बताया कि बीए और बीकॉम दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप संबंधित जिलों में ही लगाए जाएंगे। रोहतक जिले में वैश्य कालेज, रोहतक, सैनी कालेज, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज, प. एनआएस राजकीय महाविद्यालय में लगेंगे। प्रत्येक प्रवेश -प्राप्त अभ्यर्थी डीडीई की वेबसाइट से अपने आवंटित स्टूडेंट सपोर्ट कैंप केंद्र के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी को अपने पाठ्यक्रम की अध्ययन सामग्री इन्हीं केंद्रों से प्राप्त होगी।                                    db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.