Pages

Tuesday, 25 February 2014

कर्मचारी 28 को दो घंटे काम का बहिष्कार करेंगे

** मुख्यमंत्री के साथ बातचीत का इंतजार
कर्मचारी संगठनों ने अब 28 फरवरी को दो घंटे कामकाज का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। पिछले महीने इन संगठनों ने तीन दिन की हड़ताल की थी। 
सर्व कर्मचारी संघ के हिसार जिला प्रधान सुरेंद्र मान और सचिव अनिल शर्मा ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि 26 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी की बातचीत में कर्मियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो जिले के सभी खंडों पर कर्मचारी सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक काम का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान शहर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही बड़े आंदोलन की घोषणा भी की जाएगी। 
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 21 जनवरी को 72 घंटे की प्रदेश व्यापी हड़ताल के दबाव में हरियाणा सरकार ने तीन कमेटियां गठित की थीं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, श्रम कानून सख्ती से लागू करने, पंजाब और केंद्र की तर्ज पर कर्मचारियों के वेतनमान लागू करने आदि मुद्दों पर सरकार से बातचीत हुई थी। अब इन मुद्दों पर 26 को मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी।                                           dbhsr 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.