Pages

Wednesday, 26 February 2014

अनुबंध कर्मचारियों को आज मिल सकता है तोहफा

** मुख्यमंत्री ने आज अचानक बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक 
चंडीगढ़ : अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों को नियमित होने का तोहफा मिल सकता है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बुधवार शाम छह बजे अचानक मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इसमें आंदोलनरत कर्मचारियों की मांग पर मुहर लगा सकती है। कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री हुड्डा की तीन बजे हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के साथ बैठक होनी है। सरकार कैबिनेट बैठक में विभिन्न मांगों के अलावा अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने के लिए नीति बनाने की घोषणा कर सकती है। सरकार ऐसी नीति बनाने की तैयारी में है जिससे अधिक से अधिक कर्मचारियों नियमित हो सकें                                                 dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.