Pages

Wednesday, 19 February 2014

कल होगा जारी एचटेट का परिणाम

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा एक और दो फरवरी को ली गई एचटेट का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित किया जाएगा। इस परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट http://www.htet.nic.in और http://www.bseh.org.in/ पर देखा जा सकता है। बोर्ड सचिव डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि परिणाम के साथ सभी विषयों की उत्तर-कुंजी भी इन वेबसाइटस पर उपलब्ध हो जाएंगी। यदि कोई परीक्षार्थी अपनी ओएमआर शीट की फोटो प्रति लेना चाहता है तो वह परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 60 दिन में निर्धारित शुल्क 500 रुपये प्रति ओएमआर एवं अपनी पहचान संबंधी दस्तावेज सहित प्रार्थना पत्र बोर्ड कार्यालय में भेज सकता है।                                       db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.