Pages

Tuesday, 25 February 2014

कंप्यूटर अध्यापक तीन से हड़ताल पर बैठेंगे

नारनौल : हरियाणा कंप्यूटर अध्यापक एवं लैब सहायक संघ की जिलास्तरीय बैठक सोमवार को स्थानीय चितवन वाटिका में प्रधान अमित यादव की अध्यक्षता में हुई। कंप्यूटर अध्यापकों ने चेतावनी दी कि 28 फरवरी तक उनकी मांगों को नहीं मानी गई तीन मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे। प्रधान अमित यादव ने बताया कि नियमित ड्यूटी के बावजूद सरकार कंप्यूटर अध्यापकों व लैब सहायकों को 24 महीनों से वेतन नहीं दे रही है। उन्हें केवल झूठे आश्वासन मिले हैं। 28 फरवरी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कंप्यूटर अध्यापक व लैब सहायक 3 मार्च से हड़ताल पर बैठेंगे। मौके पर सचिव संजय कुमार, सतानंद, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, सूबेसिंह, ऑल इंडिया यूटीयूसी प्रधान शेर सिंह, सुभाष, कामरेड बलबीर, अमित, सुनील, सतेंद्र, प्रशांत, नरेश मौजूद थे।                                                       au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.