Pages

Friday, 21 February 2014

शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन, ओहदा भी

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और अब जल्द ही पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों की मुराद पूरी हो गई है। प्रदेश सरकार ने मौलिक मुख्य अध्यापकों की पदोन्नति का रास्ता साफ करते हुए उनके ग्रेड पे में बढ़ोतरी करने का फैसला कर लिया है। पदोन्नति के बाद अब 5400 रुपये का ग्रेड पे मिलना शुरु हो जाएगा। अभी मौलिक मुख्य अध्यापकों को 4800 रुपये का ग्रेड पे दिया जाता है। इसके साथ ही उनका ओहदा भी क्लास टू अधिकारी का हो जाएगा। वे अभी मौलिक मुख्य अध्यापक तृतीय श्रेणी कर्मचारी में आते हैं। इसका लाभ जिले के 50 से अधिक मिडल हेड को हाई स्कूल हेड को मिलेगा। वे काफी समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 860 मुख्य अध्यापकों की पदोन्नति सूची जारी कर दी है। हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के प्रवक्ता दिनेश छिक्कारा ने कहा कि संघ की ओर से की गई मेहनत के बदौलत ही शिक्षकों को यह लाभ मिल सका है।                                                dbsnpt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.