Pages

Saturday, 29 March 2014

स्कूलों में आज और कल पहुंचेंगी पुस्तकें

अम्बाला सिटी : अम्बाला ब्लॉक वन के स्कूलों में 29 व 30 मार्च को पहली, दूसरी, तीसरी तथा छठी कक्षा की किताबें पहुंचेंगी। इन किताबों को स्कूल मुखिया शिक्षा सेतु के साथ वितरित करेंगे। 
स्कूलों में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक किताबों को स्कूलों में पहुंचाया जाएगा। इससे पहले 23 मार्च को स्कूलों में चौथी, पांचवीं, सातवीं तथा आठवीं कक्षा की किताबें पहुंचा दी गई थी। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि नया सत्र शुरू होने से पहले ही किताबें स्कूलों में पहुंचाई जा रही हैं। ताकि बच्चों की पढ़ाई बिना किताबों के बाधित न हो।                                     db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.