Pages

Friday, 28 March 2014

त्रुटिपूर्ण प्रश्नपत्र पर छात्रों ने जताया रोष

बहल : राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित आईटीआई की परीक्षाओं में त्रुटिपूर्ण प्रश्नपत्र व मिस प्रिंटिंग को लेकर परीक्षार्थियों ने रोष प्रकट किया। इनसो के पूर्व जिला प्रधान अनिल गोकलपुरा के नेतृत्व में प्रश्नपत्र संबंधित त्रुटियों को लेकर आईटीआई के प्राचार्य के नाम ज्ञापन कर्मचारी को सौंपकर विभाग की इस तरह की गलती पर रोष प्रकट किया तथा इसे छात्रों के हितों से खिलवाड़ करार दिया गया है। गुरुवार को संपन्न वर्कशाप केलकुलेशन एंड साइंस पार्ट-1 सेमेस्टर प्रथम की परीक्षा के प्रश्नपत्र का पहला प्रश्न गायब है। इतना ही नहीं प्रश्नपत्र पढऩे में बहुत ही मुश्किल हो रहा है। उनकी यह परीक्षा रद्द की जाए व दोबारा परीक्षा ली जाए ताकि ठीक से सवालों का हल किया जा सके।                                     dbbhwn

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.