Pages

Friday, 21 March 2014

नए पीजीटी को फिर गुजरना होगा मूल्यांकन प्रक्रिया से

** शिक्षा की गुणवत्ता में बढ़ोतरी के लिए डाइट देगा प्रशिक्षण
नवनियुक्त पीजीटी को एक बार फिर से मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण विभाग में नियुक्ति के बाद प्रशिक्षण ले चुके अध्यापकों को एक बार फिर से डाइट में मूल्यांकन के लिए परीक्षा देनी होगी। नई शिक्षा नीति के तहत इसी मूल्यांकन के आधार पर शिक्षा विभाग पाठ योजना बनाएगा। अध्यापकों की पढ़ाने की योग्यता का भी टेस्ट होगा। एचटेट पास करके के बाद अध्यापकों को अपने विषय की कितनी जानकारी है। इसी के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इंटेक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत नव नियुक्त पीजीटी से तीन-तीन लैसन लिए जाएंगे। इस बारे में जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज दिए गए हैं।  
नई शिक्षा नीति के तहत दी जाएगी ट्रेनिंग 
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल रफिया राम ने बताया कि पीजीटी को कक्षा नौवीं से बाहरवीं तक के तीन-तीन लैसन दिए जाएंगे। पीजीटी इन्हीं 12 लैसन के आधार पर अपनी प्रेजेंटेशन तैयार करके प्रस्तुत करेंगे। इसी आधार पर अध्यापकों का मूल्यांकन करके शिक्षा विभाग को भेज दिया जाएगा। अगर किसी अध्यापक का मूल्यांकन ५० प्रतिशत से नीचे है तो इसकी रिपोर्ट भी शिक्षा विभाग को भेज दी जाएगी। 
मूल्यांकन के लिए होंगे 14 विषय 
शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि डाइट में 14 विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा। अंग्रेजी, इतिहास, फिजियोलॉजी, अर्थ शास्त्री, फिजिक्स, समाज शास्त्र, व होम साइंस की पे्रजेंटेशन 21 मार्च को जमा करानी है। हिंदी, कॉमर्स, राजनीतिक शास्त्र, मैथ, पंजाबी, कॉमर्स व जॉगरफी की प्रजेंटेशन 29 मार्च को जमा करानी है। इसके अलावा कैमिस्ट्री, कॉमर्स, जॉगरफी, हिस्टरी, राजनीतिक शास्त्र के लैसन जमा कराने की तिथि 19 मार्च और मैथ, फिजिक्स, राजनैतिक शास्त्र, पंजाबी व फिजियोलॉजी के लैसन 20 मार्च को जमा कराने थे। इन्हीं लैसन के आधार पर पीजीटी अपनी प्रजेंटेशन तैयार करेंगे।                                          dbktl

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.