Pages

Wednesday, 12 March 2014

सिविल सेवा परीक्षा (मेन) का परिणाम जारी, इंटरव्यू अप्रैल में

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (मेन) का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। यह परीक्षा पिछले साल दिसंबर में हुई थी। इसमें सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू और व्यक्तित्व परीक्षण सात अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।  
यूपीएससी की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर यह परिणाम देखा जा सकता है। कोर्ट के आदेश पर रोल नंबर 190192 का परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखा गया है। इस परीक्षा के माध्यम से आईएफएस, आईएएस, आईपीएस व अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप क तथा ख) में चयन किया जाता है।                                   db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.