Pages

Saturday, 29 March 2014

फसली अवकाश को लेकर पशोपेश में अध्यापक व विद्यार्थी

** शिक्षा विभाग ने दो तारीखें की हैं तय  
शिक्षा विभाग की एक और लापरवाही उजागर हुई है। विभाग की तरफ से हर साल फसली 10 दिन का फसली अवकाश दिया जाता है। इस बार भी फसली अवकाश दिया गया है, लेकिन अवकाश की तारीख अलग-अलग दी हैं। विभाग की तरफ से स्कूलों में जारी किए गए कैलेंडर में छुट्टियों की तारीख 22 मई से 30 जून तय की गई हैं। वहीं दूसरी तरफ हाल ही में जारी किए गए शिक्षा सेतू में अवकाश की तारीख 6 से 15 अप्रैल तक निर्धारित की गई हैं। जिससे अध्यापक व विद्यार्थी पशोपेश में हैं। डीईओ आशा मुंजाल ने कहा कि एक स्कूल के प्रिंसिपल का मेरे पास फोन आया था। विभाग के उच्चाधिकारियों से बात करके ही वो इस संबंध में कुछ कह सकती हैं।                                                    dbkrnl 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.