Pages

Sunday, 6 April 2014

कंप्यूटर शिक्षक करेंगे चुनाव का बहिष्कार

करनाल : कर्ण पार्क में कंप्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन हुआ। मीटिंग की अध्यक्षता एसोसिएशन प्रधान बलराम धीमान ने की। मीटिंग में पूरे प्रदेश के कंप्यूटर शिक्षकों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय मीटिंग में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग द्वारा अपने अधीन नहीं लिया गया तो वे आने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर हुई थी। कंप्यूटर शिक्षक हरियाणा सरकार के सर्विस रूल 2012 के अनुसार पीजीटी कंप्यूटर साइंस अध्यापक की योग्यता को पूरा करते हैं। लेकिन इन सबके बाद भी कंप्यूटर शिक्षकों का शोषण तीन कंपनियों द्वारा किया जा रहा है।                                            db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.