Pages

Monday, 19 May 2014

मंत्री बेअसर, कंप्यूटर शिक्षकों को अब तक नहीं मिली डिपॉजिट राशि

चंडीगढ़ . शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल अपने ही विभाग में बेअसर साबित हो रही हैं। उनके बार-बार आदेश और मीडिया में बयान देने के बावजूद प्रदेश के कंप्यूटर शिक्षकों को निजी कंपनियों ने उनकी डिपॉजिट राशि नहीं लौटाई है। इन्हें न तो वेतन दिया जा रहा है और न ही छात्रों को किताबों का वितरण हो रहा है। 6-8 महीने के बकाया वेतन वाले कुछ ही शिक्षकों को 2 माह का वेतन ही मिल सका। अब फिर वेतन नहीं मिल रहा है। हिसार जिले के कंप्यूटर शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम स्थानीय विधायक को ज्ञापन सौंपा। इसमें निजी कंपनियों का अनुबंध रद्द करके उन्हें सरकार में ही ठेके पर रखने की मांग की गई है।                                                          db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.