Pages

Wednesday, 18 June 2014

अब स्कूल चलाना सीखेंगे हेड मास्टर

रोहतक : एक मैनेजर की अपनी संस्था में क्या भूमिका होती है, वह कैसे घाटे में चल रही संस्था को लाभ में ला देता है। कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर वह क्या कर सकता है। ऐसा ही कुछ पाठ अब शिक्षा विभाग भी सरकारी विद्यालय की छवि सुधारने के लिए हेड मास्टरों को सिखाने जा रहा है। स्पेशल ट्रेनिंग के जरिए हेड मास्टरों को बताया जाएगा कि कैसे शिक्षा गुणवत्ता में सुधार ला सकते हैं। इसके लिए एससीईआरटी में ट्रेनिंग करके आए मास्टर ट्रेनर हेड मास्टरों को ट्रेनिंग देंगे। यह ट्रेनिंग 23 से 27 जून तक जिला विकास भवन में चलेगी। ग्रीष्मकालीन की छुट्टियां बीतने से पहले ही विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए इस वर्ष ट्रेनिंग की विशेष व्यवस्था की है। इसके अन्तर्गत प्राइमरी, मिडिल, मैट्रिक व सीनियर सेकेंडरी के करीब 450 हेड मास्टरों को चेंज मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। डीपीसी हरिपाल सिंह ने बताया की चेंज मैनेजमेंट के जरिए हेड मास्टरों को बताया जाएगा कि कैसे शिक्षा गुणवत्ता में सुधार ला सकते हैं।                                         db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.