Pages

Thursday, 12 June 2014

सर्व शिक्षा कर्मचारी संघ नहीं करेगा हड़ताल

सर्व शिक्षा कर्मचारी संघ का राज्यस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चंडीगढ़ सचिवालय में शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल और शिक्षा विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव सुरीना राजन से मिला। शिक्षा मंत्री से मिले आश्वासन के बाद संघ ने 16 जून से प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल न करने का निर्णय लिया है। संघ प्रधान डॉ. सुरजीत मलिक ने बयान में बताया कि प्रतिनिधि मंडल को शिक्षा मंत्री एवं प्रधान सचिव आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार जारी की जाने वाली अधिसूचना के अंतर्गत हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभागीय स्तर की अन्य मांगों व समस्याओं को भी उन्होंने हल करने का आश्वासन दिया।                                    dbpnpt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.