Pages

Wednesday, 9 July 2014

सरकारी स्कूलों में 11 जुलाई को मनेगा जनगणना दिवस

गुड़गांव :  जिला के सभी सरकारी स्कूलों में 11 जुलाई को जनगणना दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रूहिल ने दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने जनगणना कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा को निर्देश दिया है कि वे हरियाणा राज्य के सभी जिलों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय राजकीय माध्यमिक विद्यालयों मे विश्व जनगणना सप्ताह तथा 11 जुलाई को जनगणना दिवस मनाएं। उन्होंने बताया कि जनगणना दिवस मनाए जाने से संबंधित किट सभी विद्यालय के मुखियाओं को भेजी जा चुकी है। जनगणना दिवस में भागीदारी के लिए छठी, सातवीं तथा आठवीं कक्षा के बच्चों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य प्रात: कालीन सभा के दौरान तथा कक्षाओं में वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से या सामान्य जानकारी में विद्यार्थियों को दी जाएगी।                                            db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.