Pages

Friday, 4 July 2014

कैप्टन अभिमन्यु ने किया एडिड स्कूलों के शिक्षकों और कंप्यूटर टीचर्स को समर्थन का ऐलान

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने गुरुवार को जंतर-मंतर पर धरना दे रहे एडिड स्कूलों के शिक्षकों और कंप्यूटर टीचर्स को समर्थन का ऐलान किया है। ये शिक्षक यहां अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना दे रहे हैं। एडिड स्कूल स्टाफ की मांग सरकारी सेवा में समायोजन की है। वहीं सरकारी स्कूलों में आईसीटी प्रोजेक्ट के तहत कार्यरत कंप्यूटर शिक्षक कंपनियों से मुक्ति दिलाकर खुद को शिक्षा विभाग के अधीन करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जनचेतना पार्टी के अध्यक्ष विनोद शर्मा भी यहां आकर समर्थन दे चुके हैं।                                             db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.