Pages

Friday, 22 August 2014

अधिसूचना के लिए बनाया दबाव

चंडीगढ़ : सर्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव शकुंतला जाखू से मिलकर स्वीकार मांगों की अधिसूचना जारी करने की मांग की है। संघ के महासचिव सुभाष लांबा के नेतृत्व में संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार द्वारा अधिसूचित नियमितिकरण की नीति में लगाई गई शर्ते पूरी करने वाले अनुबंध अध्यापकों की सेवा नियमित करने, क्राफ्ट टीचर को ग्राम सचिव के पद पर समायोजित करने व छठे वेतन आयोग की सिफारिशों अनुसार वेतन देने, नियमितिकरण की नीति में दो विभागों में की गई सेवाएं जोड़ने इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की।                                                             dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.