Pages

Tuesday, 5 August 2014

सरकार को मनाने में कामयाब हुए कंप्यूटर शिक्षक

चंडीगढ़ : लाठियां खाने के बावजूद शिक्षा निदेशालय के बाहर आमरण अनशन पर डटे कंप्यूटर शिक्षक आखिर हरियाणा सरकार को मनाने में कामयाब हो गए हैं। शिक्षकों को आठ महीने का रुका हुआ वेतन शुक्रवार तक मिल जाएगा। भविष्य में शिक्षकों को वेतन की अदायगी शिक्षा विभाग के मार्फत स्कूल प्रिंसिपल करेंगे। शिक्षकों का शोषण करने वाली दोषी निजी कंपनियों के साथ शिक्षा विभाग ने करार रद कर दिया है। कंपनियों ने जिन शिक्षकों के उत्पीड़न का विरोध करने पर नौकरी से निलंबन या तबादले किए थे, उनकी सेवाएं शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से बहाल कर दी हैं। इसके बाद कंप्यूटर शिक्षकों ने आठ दिन से चला आ रहा आमरण अनशन खत्म कर दिया। सेकेंडरी शिक्षा विभाग के महानिदेशक विवेक अत्रे ने शाम पांच बजे 41 कंप्यूटर शिक्षकों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।                                      dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.