Pages

Wednesday, 20 August 2014

नौंवी के रिजल्ट का होगा मूल्यांकन सर्वेक्षण

चंडीगढ़ : नौंवी में पढ़ रहे 3200 स्कूलों के 2.2 लाख स्टूडेंट्स के अध्ययन परिणामों को आंकने के लिए सरकार ने 21-22 अगस्त को एक जनगणना आधारित मूल्यांकन सर्वेक्षण करने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुरीना राजन ने बताया कि यह मूल्यांकन सर्वेक्षण प्रदेश की 'शिक्षा-दीक्षा' गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम का मुख्य आधार है। इसे राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सहयोग से तैयार किया गया है। सर्वेक्षण के तहत आठवीं कक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, गणित एवं विज्ञान विषयों में स्टूडेंट्स के नॉलेज को आंकेगा। सरकार कक्षा तीसरी, पांचवीं एवं आठवीं के सभी स्टूडेंट्स के लिए वार्षिक आधार पर ऐसे सर्वेक्षण करवाए जाने की योजना है।                                        db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.