Pages

Wednesday, 27 August 2014

प्राचार्य पदोन्नति कोटे से छेड़छाड़ का होगा विरोध

कुरुक्षेत्र : सरकार ने यदि प्राचार्य पद पर पदोन्नति कोटे के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की तो उसका जोरदार विरोध किया जाएगा। ये चेतावनी एलिमेंटरी स्कूल हैडमास्टर एसोसिएशन तथा हाईस्कूल हैडमास्टर एसोसिएशन की एक संयुक्त बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता एलिमेंटरी स्कूल हैडमास्टर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर सिंह मलिक ने की।  बैठक मेें आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने कल कैबिनेट की मीटिंग में प्राचार्य पद पर पदोन्नति कोटे को 67:33 को घटाकर 80:20 करने का निर्णय लेकर मुख्यध्यापकों के साथ घोर अन्याय किया है। 
बैठक में सभी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि पदोन्नति कोटे से की गई छेड़छाड़ को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।                             dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.