Pages

Wednesday, 20 August 2014

गेस्ट टीचर आज करेंगे कक्षाओं का बहिष्कार

चंडीगढ़ : तीन वर्षीय नियमितीकरण नीति के तहत पक्का होने की जद्दोजहद कर रहे गेस्ट टीचर्स ने कक्षाओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बुधवार को गेस्ट टीचर्स बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के बैनर तले आंदोलन कर रहे गेस्ट टीचर्स ने सरकार को उचित कार्रवाई के लिए बुधवार दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद गेस्ट टीचर्स पंचकूला स्थित शिक्षा सदन का एकजुट होकर घेराव करेंगे। मंगलवार को शिक्षकों का शिक्षा सदन और हरियाणा सचिवालय का घेराव करने की योजना थी, लेकिन मुख्यमंत्री के प्रधान ओएसडी एमएस चोपड़ा, उप प्रधान सचिव आरएस दून और सेकेंडरी शिक्षा विभाग के महानिदेशक विवेक अत्रे ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए शिक्षा सदन में बुलाया। वार्ता में एमएस चोपड़ा, आरएस दून व विवेक अत्रे ने शिक्षकों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एमएस चोपड़ा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व आरएस दून ने मुख्य सचिव शकुंतला जाखू से नियमितीकरण को लेकर बात करने के लिए गेस्ट टीचर्स को आश्वस्त किया है।
सेकेंडरी शिक्षा विभाग के महानिदेशक विवेक अत्रे ने शिक्षकों को बताया कि कानूनी सलाहकार की राय वाली फाइल मुख्य सचिव को संस्तुति के लिए भेजी गई है, जो बुधवार सुबह 12 बजे तक आ जाएगी। इसके बाद वह आगामी निर्णय लेंगे। गेस्ट टीचर्स ने उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद अपनी बैठक की और नियमित होने तक आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया।                                                 dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.