Pages

Saturday, 20 September 2014

134ए : लर्निंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित करने की मांग

चंडीगढ़ : दोजमा पांच मुद्दे जन आंदोलन के संयोजक सतबीर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने धारा 134 के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूल में मुफ्त शिक्षा के अधिकार को मजाक बना कर रख दिया है। अभी तक इस धारा को सही से लागू ही नहीं किया जा रहा है। 30 अगस्त को जो लर्निंग टेस्ट हुआ था उसका परिणाम आज तक घोषित नहीं किया गया। जबकि अब तो सत्र आधे से भी ज्यादा गुजर चुका है। ऐसे में कब इन बच्चों का परीक्षा परिणाम आएगा और कब उन्हें दाखिला मिलेगा। सतबीर हुड्डा ने कहा कि शिक्षा विभाग सीधे सीधे पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय की अवमानना कर रहा है।                                                                     db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.