Pages

Saturday, 20 September 2014

दाखिले के समय नहीं ले सकते विद्यार्थियों से फीस

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से दाखिले के समय फीस नहीं ली जा सकती। अगर किसी कॉलेज ने विद्यार्थियों से कोई फीस ली है और विद्यार्थी ने फीस आदि का भुगतान किया है तो संबंधित राशि आधार कार्ड के माध्यम से विद्यार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। 
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने हरियाणा सरकार के महानिदेशक, उच्चतर शिक्षा द्वारा लेने बारे दिशा-निर्देश सभी विभागाध्यक्षों तथा संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को परिपत्र जारी कर सूचित कर दिया है। जानकारी के अनुसार सरकार के निर्देशानुसार एससी वर्ग के विद्यार्थियों से दाखिले के फीस/फंड्स नहीं लिए जाने हैं। फीस/फंड्स संबंधित संस्थान पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम फॉर स्टूडेंट्स के अंतर्गत क्लेम करेंगे। इस परिपत्र में दिशा-निर्देश दिया गया है कि अपने काॅलेज के एससी वर्ग के विद्यार्थियों का क्लेम भेजते हुए प्रत्येक संस्थान प्रमाण पत्र देंगे कि एससी वर्ग के विद्यार्थियों से फीस/फंड्स नहीं लिए गए हैं। इसके बाद वे फीस संबंधित संस्थान के बैंक खाते में इन विद्यार्थियों से संबंधित फीस राशि डाल दी जाएगी। विवि ने संबद्ध महाविद्यालयों को इन दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने की हिदायत दी है।                                            dbsnpt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.