Pages

Thursday, 20 November 2014

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से

** नौ कॉलेजों में बनाए गए हैं 18 परीक्षा केंद्र
सोनीपत : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की सेमेस्टर परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए सोनीपत के नौ कॉलेजों में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें करीब दस हजार विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक मंजिल की ओर नया कदम बढ़ाएंगे। बुधवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर नोडल केंद्र बनाए गए। जीवीएम कन्या कॉलेज में व्यवस्था जांच उनकी समीक्षा की गई। 
फ्लाइंग अपनी, पर्यवेक्षक बाहर से 
परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की नकल पर रोक लगाने के लिए अधिकांश स्टाफ कॉलेज का अपना ही होगा। विवि की ओर से अतिरिक्त स्टाफ नहीं भेजा जा रहा है, हालांकि परीक्षा पूर्ण रूप से कॉलेज के कंट्रोल में रहे इसके लिए विवि की ओर से पर्यवेक्षक अलग से भेजे जाएंगे। जो विवि को अपनी रिपोर्ट करेंगे।                                                   db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.