Pages

Saturday, 29 November 2014

सेवानिवृत्ति पर ऊहापोह में कर्मचारी

चंडीगढ़ : हाईकोर्ट ने भले ही प्रदेश सरकार को कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष करने पर नोटिस जारी कर दिया हो, लेकिन कर्मचारियों में संशय की स्थिति बनी हुई है। इस सप्ताह का शुक्रवार को अंतिम कार्यकारी दिवस था और इस दिन भारी संख्या में रिटायरमेंट होनी थी, मगर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद कई कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति नहीं ली है। अभी वे इस इंतजार में हैं कि नोटिस के बाद कहीं सरकार अगले दो दिन में उनके हित में निर्णय न ले ले। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इसके संकेत नहीं मिले हैं। 30 नवंबर तक लगभग पांच हजार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति होनी है। ये सभी कर्मचारी अगस्त महीने से लेकर अब तक रिटायर होने थे, लेकिन सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष होने के कारण नहीं हो पाए।                                           dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.