Pages

Thursday, 27 November 2014

संस्कृत को राज्य में अनिवार्य भाषा का दर्जा दिया जाएगा : रामबिलास शर्मा

कुरुक्षेत्र : संस्कृत को राज्य में अनिवार्य भाषा का दर्जा दिया जाएगा। संस्कृत में ओटी फिर से शुरू होगी। यह बात शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने बुधवार को कही। वे यहां जयराम विद्यापीठ में सालाना गीता जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। भागवत कथा के शुभारंभ पर विद्यापीठ के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने शिक्षा मंत्री से संस्कृत विद्यालयों के सुधार, संस्कृत के विद्यार्थियों को नौकरियां देने और इस भाषा को प्रोत्साहित करने की मांग की। इस पर शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि संस्कृत भाषा को बचाए रखने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।                                                 db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.