Pages

Wednesday, 3 December 2014

राज्य कर्मियों ने खोला खट्टर सरकार के खिलाफ मोर्चा

चंडीगढ़ : सवा महीने पुरानी भाजपा सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया। चुनावी वायदों से मुकरने का आरोप लगाते हुए मंगलवार से जिला स्तर पर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपना शुरू कर दिया। यह सिलसिला 12 दिसंबर तक चलेगा। 5 दिसंबर को दिल्ली में संसद पर होने वाले प्रदर्शन में भी कर्मचारी शामिल होंगे। सर्व कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रधान धर्मवीर फोगाट ने आरोप लगाया कि खट्टर सरकार उन सुविधाओं को भी छीन रही है जो लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने पिछली सरकार में हासिल की थीं। मंगलवार को फरीदाबाद, रोहतक, अम्बाला और सिरसा में सीएम के नाम ज्ञापन दिए। बुधवार को पलवल, झज्जर, पंचकूला, फतेहाबाद, 9 को पानीपत, कुरुक्षेत्र, जींद, रेवाड़ी, 11 को कैथल, मेवात, हिसार करनाल में ज्ञापन सौंपे जाएंगे। 12 को गुड़गांव, सोनीपत, यमुनानगर, भिवानी और महेंद्रगढ़ जिलों में ज्ञापन दिए जाएंगे। 
क्या चाहते हैं प्रदेश के कर्मचारी: 
पंजाब के समान वेतनमान, गेस्ट टीचरों समेत अन्य कर्मचारियों की सेवाएं नियमित हों, सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए। न्यूनतम वेतन की सीमा 15,000 रुपए तय हो। ठेका प्रथा समाप्त हो।                                        db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.