Pages

Sunday, 14 December 2014

ऑनलाइन आवेदन पर ही मिलेगी छात्रवृत्ति

चंडीगढ़ : प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण कर रहे अनुसूचित जाति के छात्रों को आगामी वर्ष की छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन करने पर ही मिलेगी। अन्यथा छात्रों को छात्रवृत्ति से हाथ धोने पड़ेंगे। महानिदेशक अंकुर गुप्ता ने प्रिंसीपल को भेजे पत्र में कहा है कि 31 दिसंबर तक हर हाल में अनुसूचित जाति के छात्रों का ऑनलाइन आवेदन हो। छात्रवृत्ति बैंक खाते में आएगी, इसलिए सही बैंक अकाउंट नंबर, आइएफएससी कोड, आधार कार्ड पंजीकरण नंबर सही भरे जाएं। इसकी जांच कर लें। रिकार्ड की एक प्रति प्रिंसिपल को अपने पास रखनी होगी। महानिदेशक ने कहा है कि जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं हैं, उनके आधार कार्ड जल्द बनाएं। 31 दिसंबर के बाद छात्रवृत्ति का कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।                                                                   dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.