Pages

Wednesday, 3 December 2014

प्रधान सचिव निपटाएंगे शिक्षकों से जुड़े मामले

चंडीगढ़ : स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव टीसी गुप्ता वर्षो से लंबित पीजीटी पदों पर पदोन्नति आदि शिक्षकों की मांगों को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया है। 
हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रमेश मलिक के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव टीसी गुप्ता तथा मौलिक शिक्षा निदेशक पी अमनीत कुमार से मिला और मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रधान सचिव से वर्षो से अटकी पड़ी पीजीटी पदों पर पदोन्नति सूची अध्यापन विषय की शर्त हटाकर जारी करने, सभी मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों के पद शीघ्र भरने, मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों को द्वितीय श्रेणी का दर्जा देने की मांग पर चर्चा हुई। प्रधान सचिव ने मांगों पर विभाग की टिप्पणियां मांगने के बाद मीटिंग कर निपटारा करने का आश्वासन दिया। डीईओ ने भी समय तय करने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।                                                  dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.