Pages

Tuesday, 17 February 2015

जाली सर्टिफिकेटों के साथ पकड़ा

** गुड़गांव में शिक्षा के साथ खेल, कई विवि की खाली मार्कशीट बरामद 
गुड़गांव : पुलिस ने जाली डिग्री, सर्टिफिकेट बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 445 जाली सर्टिफिकेट बरामद किए हैं। इस मामले में एक व्यक्ति पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। 
12 फरवरी को थाना सेक्टर- 18 में गांव सुखराली निवासी एक युवक की सूचना के आधार जाली सटिर्फिकेट बनाने के आरोप में क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने सोनीपत के गांव फतेहपुर निवासी गौतम को काबू किया था। इसके बाद मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी गुरविन्दर सिंह सुरेन्द्र सिंह निवासी लापो थाना गुरूहर सराय जिला फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। 
इन यूनिवर्सिटी की खाली मार्कशीट बरामद 
युवक के पास से ओपन यूनिवर्सिटी कर्नाटक की 136 खाली मार्कसीट, सोबियत यूनिवर्सिटी की 23 खाली मार्कसीट, दिल्ली बोर्ड की 147, मानव भारती यूनिवर्सिटी की 39, सनराईज यूनिवर्सिटी अलवर की 20, सिरीधर यूनिवर्सिटी पिलानी राजस्थान की 20, सिक्कीम यूनिवर्सिटी की 47, मोनाल्ड यूनिवर्सिटी की 13 खाली मार्कशीट एक लैपटाप बरामद किया।                                             db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.