Pages

Friday, 20 March 2015

डगमगा सकती है शिक्षा व्यवस्था

फतेहाबाद : शिक्षा विभाग गेस्ट टीचरों को हटाने की तैयारियां कर रहा है। अगर गेस्ट टीचरों को हटाया जाता है तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। कई स्कूलों में व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। ऐसे में विभाग को पहले व्यवस्था बनानी होगी। क्योंकि इन्हें हटाए जाने पर कई स्कूल खाली हो जाएंगे। हालांकि विभाग का कहना है कि सिर्फ सरप्लस वाले शिक्षक हटाए जाएंगे। लेकिन ऐसे शिक्षकों की संख्या अभी तय नहीं है। जिले में सरकारी स्कूलों की संख्या 620 है। हर सरकारी स्कूल में गेस्ट टीचर कार्य कर रहे हैं। अगर विभाग द्वारा अचानक ही इन गेस्ट टीचरों को हटाया जाता है तो करीब 500 स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था डगमगा सकती है। गेस्ट टीचरों के सहारे ज्यादातर प्राइमरी स्कूल चल रहे हैं। जिले में प्राइमरी स्कूल की संख्या 390 है। प्राइमरी स्कूलों की पढ़ाई इन टीचरों ही टिकी हुई हैं। अगर विभाग इन टीचरों को हटाता है तो स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन स्कूलों शिक्षा का स्तर भी गिर सकता है। इन गेस्ट टीचरों में जेबीटी, मास्टर, लेक्चर आदि शामिल हैं। 
व्यवस्था के लिए करनी होगी नई भर्ती 
शिक्षा विभाग अगर गेस्ट टीचरों को हटाता तो पढ़ाई व्यवस्था बिगड़ने का डर है। नया सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे स्कूलों की व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए जल्द ही नई भर्तियां करनी होगी। अन्यथा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं: डीईओ
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं कार्यकारी डीईओ डॉ. यज्ञदत्त वर्मा का कहना है कि इस मामले में फिलहाल कोई टिप्पणी करना उचित नहीं समझता। विभाग के आदेश आएंगे, उसी अनुसार फैसला लेंगे।                                                                               dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.