Pages

Sunday, 8 March 2015

अतिथि अध्यापकों का प्रदेश में प्रदर्शन कल

गुहला चीका : राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेश भर से भारी तादाद में अतिथि अध्यापक 9 मार्च को पंचकूला शिक्षा सदन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह व जिला प्रधान शमशेर भागल ने देते हुए बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में अतिथि अध्यापकों को सबसे पहले नियमित करने की घोषणा की थी। 
मौजूदा शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी जंतर मंतर दिल्ली पर अतिथि अध्यापकों के अनशन के दौरान वायदा किया था कि उनकी सरकार आने पर पहली कलम से अतिथि अध्यापकों को पक्का किया था और पिछले 8 वर्षो के एरियर का भुगतान करने का वायदा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।                                        dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.